सम्मेलन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सम्मेलन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 17 मई 2021

विश्व हिंदी सम्मलेन में पहली बार बाल साहित्य का उदघोष


    16 सितम्बर 1999 को लंदन में आयोजित छठे  विश्व हिंदी सम्मलेन में पहली बार  बाल साहित्य का उदघोष हुआ था. भारत से बाल साहित्य समीक्षा, मासिक के सम्पादक डॉ. राष्ट्रबंधु ने सम्मेलन में बाल साहित्य पर नियमित सत्र रखने की मांग की थी, जिसे स्वीकार किया गया और बाद में प्रतिवर्ष बाल साहित्य पर गंभीर  विमर्श एक परम्परा बन गयी. 


सर्वश्री  केसरी नाथ त्रिपाठी, डॉ. नामवर सिंह, अशोक चक्रधर, कन्हैया लाल नंदन, सरोजनी प्रीतम इत्यादि इस सम्मेलन के विशेष 
अभ्यागत थे. 

    'हिंदी और भावी पीढ़ी' विषय पर विशेष सत्र में कृष्णा पांडेय, डॉ. कृष्ण कुमार, कुंवर बैचैन, कल्पना शर्मा, अमरनाथ शुक्ल, डॉ. राष्ट्रबंधु, ओ पी सचदेव, चित्रा मुद्गल इत्यादि  ने अपने विचार व्यक्त किये थे.

प्रस्तुति : नागेश पांडेय 'संजय'                                                                        संदर्भ 👉


शनिवार, 21 जनवरी 2012

निरंकारदेव सेवक जी की याद में समारोह

          बरेली / १९ जनवरी को स्वर्गीय निरंकारदेव सेवक जी के  जन्म दिन के अवसर पर रोटरी क्लब में एक भव्य आयोजन किया गया. सेवक जी हिंदी के महान बाल साहित्यकार एवं समीक्षक थे.  आजन्म बाल साहित्य सेवा में लगे रहे. उनकी रचनाएँ  आज भी नयी और कालजयी हैं.
१९६६ में उन्होंने तब 'बाल गीत साहित्य' नाम से एक समीक्षा ग्रन्थ लिखा , जब इस क्षेत्र में समीक्षात्मक पुस्तकें थीं हीं नहीं.
       इस अवसर बाल कविता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, पुरस्कृत बच्चों को ५००/-, ३००/- और २००/- रूपये की धनराशि के अतिरिक्त बाल साहित्य की पुस्तकें और सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए. बच्चों में साहित्यिक अभिरुचि जाग्रत करने का यह सफल प्रयोग था. 
समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात गीतकार किशन सरोज ने सफल समाज हेतु बाल साहित्य के अधिकाधिक प्रयोग की आवश्यकता जताई. 
पूर्व विधान परिषद् सदस्य रमेश विकट, साहित्यकार डा. अवनीश यादव, कवि हरी ओम अनजान, बाल साहित्य पर शोध कर रहे ऋषि कपूर , तितली के संपादक फहीम करार, भारतीय पत्रकारिता संस्थान के सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और सेवक जी की पुत्र वधु पूनम सेवक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई. 
इन्द्रदेव त्रिवेदी के सफल संचालन में संपन्न इस समारोह की अध्यक्षता बाल साहित्यकार डा. नागेश पांडेय 'संजय' ने की .

मंच पर पूनम सेवक, इन्द्रदेव त्रिवेदी, हरी ओम अनजान,रमेश विकट, किशन सरोज और डा. नागेश पांडेय 'संजय'